खेजड़ी बचाने के लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक उठ रही आवाजों के बीच शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जयपुर में कहा-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खेजड़ी संरक्षण के लिए जल्द कानून लाने की घोषणा स्वागत योग्य है। यह जीत तभी पूरी मानी जाएगी जब कानून वास्तव में लागू होगा। यह प्रदेश हमें हरा-भरा विरासत में मिला है, विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खेजड़ी बचाने के लिए कानून की जरूरत: भाटी जयपुर में बीती रात मीडिया से बातचीत में विधायक भाटी ने कहा कि खेजड़ी बचाओ कानून की मांग सड़कों से लेकर सदन तक मजबूती से उठ रही है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने जवाब में खेजड़ी संरक्षण के लिए जल्द कानून लाने की बात कही है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस कानून की सबसे अधिक आवश्यकता बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और फलौदी जैसे इलाकों में है, जहां अंधाधुंध खेजड़ी कटान हो रहा है। संतों के आंदोलन से जनभावनाओं को मिली आवाज विधायक ने कहा कि बीकानेर में कई संत-महात्मा खेजड़ी बचाने को लेकर धरने और आमरण अनशन पर बैठे हैं। हर गांव और ढाणी के लोगों में इस मुद्दे को लेकर भारी रोष है। कानून बनने से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को मजबूती से लागू किया जाता है और खेजड़ी के लिए सशक्त कानून आता है, तो प्रदेश आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध वन संपदा सौंप सकेगा। राजनीति से ऊपर है खेजड़ी का सवाल भाटी ने कहा कि खेजड़ी संरक्षण का विषय राजनीति से ऊपर है। यह मां अमृता देवी की धरती है, जहां 363 लोगों ने खेजड़ी बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि आज जो हरे-भरे पेड़ दिखाई दे रहे हैं, वे हमारी देन नहीं हैं, बल्कि हमें विरासत में मिले हैं। कई लोगों की शहादत के बाद यह संपदा बची है। यदि हम आज इसे बचाने की बात नहीं करेंगे, तो यहां बैठने का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। संतों के नेतृत्व में सड़कों से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा विधायक भाटी ने कहा कि विकास के नाम पर विनाश किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साधु-संत धरने और आमरण अनशन पर बैठे हैं और उनके नेतृत्व में आगे जो भी निर्णय होंगे, उनकी पूरी मजबूती से पालना की जाएगी। — ये खबर भी पढ़ें… जूस पीकर अनशन तोड़ा, कुछ देर बाद फिर बैठै:बोले-ऑर्डर अधूरा है; विधानसभा में सीएम ने कहा- खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनेगा बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन चौथे दिन मंत्री केके विश्नोई ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। पूरी खबर पढ़िए Topics: राजस्थान खेजड़ी आंदोलन