महर्षि दयानंद सरस्वती (MDS) यूनिवर्सिटी, अजमेर ने कॉपी चेकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। अब कॉपी के पहले पेज पर नंबर अंकों में लिखने के साथ-साथ शब्दों में भी लिखने होंगे। इसके अलावा, कॉपी में जो पेज खाली होंगे, उन पर क्रॉस का निशान लगाना होगा। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेज के प्रिंसिपल, एग्जाम सेंटर के इंचार्ज और कॉपी चेक करने वाले टीचर्स को दिशा निर्देश दिए है। परीक्षा कंट्रोलर सुनील टेलर ने प्रिंसिपल, इंचार्ज और टीचर्स को दिशा निर्देश दिए है। इनमें कहा गया है कि कॉपी के पहले पेज पर लिखे नंबर और अंदर लिखे नंबर एक जैसे होने चाहिए। नंबरों में काट-छांट (ओवरराइटिंग) कम से कम हो। अगर कोई गलती हो जाए, तो उसे काटकर उसके पास ही सही नंबर लिखकर साइन करें। पहले पेज पर नंबरों का टोटल भी सही लिखना होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि अगर कोई स्टूडेंट सूचना के अधिकार (RTI) के तहत अपनी कॉपी की फोटोकॉपी मांगे, तो कोई परेशानी न हो। कॉपी चेकिंग में पूरी ईमानदारी और गोपनीयता रखनी होगी। कॉपी के पहले पेज पर हर सवाल के नंबर ठीक से लिखें और टोटल सही करें। टोटल में कोई काट-छांट या ओवरराइटिंग नहीं होनी चाहिए। पहले पेज पर नंबर अंकों और शब्दों में लिखने के बाद कॉपी चेक करने वाले टीचर को अपने साइन करने होंगे। कॉपी में सवालों के जवाब खत्म होने के बाद जो पेज खाली बचेंगे, उन पर क्रॉस का निशान लगाना होगा।
