Maruti Suzuki के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी पर अपना नजरिया बदलते हुए ‘Buy’ रेटिंग दे दी है। साथ ही शेयर प्राइस टार्गेट को 13,800 रुपये से बढ़ाकर 16,500 रुपये कर दिया है। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी तक चढ़ गया। जेफरीज का नया टार्गेट मौजूदा स्तर से 23 फीसदी से ज्यादा संभावित बढ़त का संकेत देता है। सोमवार को NSE पर शेयर 13,412 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार की तेजी से कंपनी के मार्केट कैप में करीब 20,500 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और उसका मार्कट कैप 4.42 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
