mAadhaar Update: UIDAI ने mAadhaar ऐप में नए फीचर्स जोड़े हैं। इससे यूजर्स के कई काम आसान हो गए हैं। यूजर्स अपने आधार डेटा पर पूरा कंट्रोल रख सकेंगे। सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब आधार की जानकारी का सिर्फ वही भाग चुनकर शेयर कर सकते हैं, जो किसी लेन-देन के लिए जरूरी हो। ग्राहकों के डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाए गए हैं। आज के समय में जहां हर जगह आधार कार्ड दिखा कर वेरीफाई किया जाता है, वहां अगर आपका डेटा गलत हाथों में पड़ जाए तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। जानिए कैसे यह अपडेट आपके आधार डेटा को सुरक्षित रखने में सहायक है और कैसे आप नए फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।