Phagwara News: फगवाड़ा की Lovely Professional University (LPU) में छात्रों के प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा को लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर सवाल उठाए हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि LPU में हालात संभालने के लिए सही इंतजाम नहीं थे। उन्होंने यहां तक कहा कि पुलिस भी डरी हुई नजर आई। वड़िंग ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।
