LPG Cylinder Rules Change from May 1: मई का महीना कल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इस बीच रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़े हैं, उससे LPG सिलेंडर के दामों पर दबाव साफ दिख रहा है। खासकर 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम अपेक्षाकृत कम बढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव, खासकर होर्मुज स्ट्रेट का बंद होना, एनर्जी मार्केट को लगातार झकझोर रहा है। ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि मई में तेल कंपनियां कीमतें न बढ़ाकर राहत देंगी या फिर महंगाई का एक और झटका लगेगा।