जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और एक-एक सिलेंडर फट रहे हैं। ब्लास्ट के बाद दूर-दूर तक खेतों में सिलेंडर गिर रहे हैं। 7 गाड़ियां चपेट में आने की सूचना है। 10 किमी दूर से आग की लपटें और धमाके सुनाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी दीपक खंडेलवाल मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया है। हादसा रात करीब 10 बजे दूदू क्षेत्र के मौजमाबाद में हुआ। दमकल आग बुझाने में जुटी हैं। खबर अपडेट की जा रही हैं।…
