Packaged Water Industry: मिडिल ईस्ट में युद्द की स्थिति ने दुनियाभर में महंगाई बढ़ा दी है। इस समय दुनिया के अधिकतर देश तेल और गैस की महंगाई से जूझ रहे हैं। भारत में भी एलपीजी संकट गहरा रहा है। कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई शॉर्टेज से लोग परेशान हैं। इस बीच पानी की बोतल भी महंगी होने की आशंका है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते यह आशंका गहरा रही है। शुक्रवार को भी ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर से ऊपर ट्रेड करता दिखा है।