Loan App Fraud: कर्नाटक के उडुपी जिले में एक ऑनलाइन स्कैम की घटना सामने आई है। एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर ऑनलाइन लोन ऐप फ्रॉड का शिकार हो गया। दक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित ने एक मोबाइल ऐप से 12,000 रुपये का एक छोटा लोन लिया था। इंस्टेंट लोन की ये सुविधा लोगों को फंसाने के काम में ली जा रही है। उधारकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए ​जानिए कि उस पीड़ित के साथ क्या हुआ, और कैसे आप खुद को इन स्कैम्स से बचा सकते हैं।