भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी दो नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। एलआईसी ने मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। ये दो प्रोडक्ट एलआईसी जन सुरक्षा और एलआईसी बीमा लक्ष्मी है। एलआईसी के ये दो प्रोडक्ट बुधवार 15 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं कि इन दोनों योजनाओं की क्या खासियत है।