देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को बड़ा नुकसान हुआ है। एलआईसी को बीते 2 दिनों में 11468 करोड़ का का झटका लगा है। LIC कई लिस्टेड कंपनियों में निवेश करती है। इसमें से एक नाम FMCG कंपनी ITC का भी है। आईटीसी के शेयर बीते 5 दिनों में 13 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुके हैं। इस वजह से आम निवेशकों के साथ-साथ एलआईसी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।