LG Electronics IPO: एलजी के फ्रीज, टीवी, एसी और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान आपने मार्केट में बहुत देखे होंगे। अब इस कंपनी ने अपना आईपीओ लॉन्च किया है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ आज लॉन्च हो गया है। इसे 9 अक्टूबर 2025 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। हुंडई इंडिया के बाद यह दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है, जो अपना आईपीओ लेकर आई है।
