LG Electronics IPO GMP: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन है। कंपनी इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल के रूप में है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,080 रुपये से 1,140 रुपये प्रति शेयर रखा है। आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को होना है। वहीं स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 14 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
