Lenskart Solutions IPO: आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए एक और मौका आ रहा है। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस अपना 7,278 करोड़ रुपये का आईपीओ 31 अक्टूबर को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 382 से 402 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ को 4 नवंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 30 अक्टूबर को ओपन होगी। वहीं, स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयरों की लिस्टिंग 10 नवंबर को होगी।
