Kota Mandi News: भामाशाहमंडी में मंगलवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 1 लाख 40 हजार कटृे की रही। सोयाबीन 50, धान 50 रुपए तेज रहा। चना 100 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 2500 कट्टे की आवक रही। भाव 3000 से 13500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन बेस्ट 500 रुपए तेज रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे।
