भामाशाहमंडी में बुधवार को कृषि जिंसों की आवक लगभग 30000 कट्टे की रही। गेहूं 25 रुपए तेज रहा। चना 100 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 10000 कट्टे की आवक रही। भाव 1500 से 7300 रहे। बॉक्स पैकिंग 4000 से 7500 रहा। लहसुन 300 मंदा रहा। नए सोयाबीन की दस्तक हुई। आवक 1000 कट्टे की रही। किराना बाजार में भाव यथावत रहे।