Jio Platforms IPO GMP: देश का सबसे बड़ा आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक यह आईपीओ 86 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था। वहीं, ग्रे मार्केट में प्रीमियम भी 22 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। जियो का यह आईपीओ आज 21 अक्टूबर को खुला है और इसे 23 अक्टूबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। आईपीओ में प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये तय किया गया है।