जोधपुर। जैसलमेर में हुए बस अग्निकांड में कुल 20 लोगों की मौत हुई है। 19 लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएम भजनलाल शर्मा हादसे के बाद खुद जैसलमेर पहुंचे, जहां पर बस में आग लगी। जैसलमेर बस हादसे में नष्ट हुई बस का सीएम ने निरीक्षण किया। इसके बाद वे जोधपुर पहुंचे।
