जोधपुर। जैसलमेर में हुए दर्दनाक बस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 26 तक पहुंच गई है। मंगलवार को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती एक और घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के लाठी गांव निवासी 22 वर्षीय ओमाराम भील के रूप में हुई है।
