Controversial single-lease case: जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित एकल पट्टा प्रकरण में प्रदेश के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले की अधीनस्थ अदालत ने जयपुर के एकल पट्टा प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अग्रिम जांच की हरी झंडी दे दी है। प्रकरण में अब 27 फरवरी को सुनवाई होगी। इस मामले में तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार के समय पेश एसीबी की क्लोजर रिपोर्ट के विरोध में प्रोटेस्ट पिटीशन लंबित है, जिस पर बाद में सुनवाई की जाएगी।
