Jaipur : नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने जयपुर जिले की राजस्व सीमा में स्थित समस्त पेट्रोल पंपों को पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का सोमवार को आदेश जारी किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक पेट्रोल एवं डीजल पंप तथा सीएनजी पंप अनुज्ञप्तिधारी अनिवार्य रूप से न्यूनतम 1000 लीटर पेट्रोल, 2000 लीटर डीजल, 500 किलोग्राम सीएनजी तथा 200 लीटर ऑयल का स्टॉक सुरक्षित रखेंगे।