ITR e-Verification: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की लास्ट डेट अब बीत चुकी है। यह 16 सितंबर 2025 थी। आईटीआर भरने के बाद इसे वेरिफाई भी करना होता है। ई-वेरिफिकेशन के बाद ही रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी होती है। अब कई टैक्सपेयर्स के मन में यह सवाल है कि क्या लास्ट डेट बीत जाने के बाद भी आईटीआर का ई-वेरिफिकेशन हो सकता है? आइए जानते हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 तक बिलेटेड रिटर्न फाइल किया जा सकता है।