भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.72 फीसदी या 582 अंक की बढ़त लेकर 81,790 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 183 अंक की बढ़त लेकर 25,077 पर बंद हुआ। पिछले 3 सेशंस से मार्केट में तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स 1500 अंक उछल गया है।
