Airfloa Rail Technology share: बहुत से आईपीओ ऐसे होते हैं, जो अपने निवेशकों को मालामाल कर देते हैं। एयरफ्लोआ रेल टेक का आईपीओ भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है। इस कंपनी के शेयर आज गुरुवार को स्टॉक एक्सचेजों पर लिस्ट हुए। ये शेयर आईपीओ प्राइस की तुलना में 90 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। यह शेयर 140 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 266 रुपये पर लिस्ट हुआ है।