Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026, Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने खिताब को बचाने के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के मैदान पर उतर चुकी है। पहले ही ट्रेनिंग सेशन में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने तेवर साफ कर दिए। उन्होंने टीम को सख्त हिदायत दी कि पिछले साल की जीत को भूलकर अब नए सिरे से ‘Switch On’ (स्विच ऑन) होने का वक्त आ गया है।