Fixed deposit (FD) investment tips: जब बात निवेश की आती है, तो अधिकांश लोग हाई रिटर्न वाले ऑप्शन तलाशते हैं। उन्हें ज्यादा कमाई के लिए रिस्क से इश्क में कोई बुराई नजर नहीं आती। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ज्यादा रिटर्न के चक्कर में जोखिम मोल नहीं लेना चाहते। दोनों तरह के निवेशकों के लिए मार्केट में अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं। इक्विटी म्यूचुअल फंड अधिक रिटर्न देते हैं, लेकिन इनमें जोखिम ज्यादा होता है। वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) जैसे विकल्प रिटर्न कम देते हैं मगर यहां निवेश अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित रहता है।
