Bank of Japan Rate Hike: अमेरिका के बाद जापान ने भी प्रमुख ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। जापान के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर बढ़ाकर 1.25% कर दी है। यह करीब 31 साल में बैंक ऑफ जापान की सबसे ऊंची ब्याज दर है। बैंक ने महंगाई के 2% टार्गेट से ऊपर निकलने के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है। इस फैसले के बाद दुनिया के वित्तीय बाजारों की नजर अब भारत की मौद्रिक नीति पर भी टिक गई है। बैंक ऑफ जापान की दो दिन चली बैठक शुक्रवार को खत्म हुई। इसमें ब्याज दर को 1% से बढ़ाकर 1.25% करने के प्रस्ताव को 7-2 वोट से मंजूरी मिली। बोर्ड के सदस्य तोइचिरो असादा और अयानो सातो ने इस फैसले का विरोध किया।
