देश की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस से अगर आप अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने एंट्री लेवल सैलरी को बढ़ा दिया है। कंपनी अब स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी रोल्स में फ्रेशर्स को 21 लाख रुपये तक सालाना पैकेज ऑफर कर रही है। यह भारतीय आईटी सेक्टर में दी जा रही सबसे अधिक शुरुआती सैलरी मानी जा रही है। कंपनी अपनी एआई-फर्स्ट रणनीति को मजबूत कर रही है।