Induction Stove: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक व घरेलू सिलेंडर नहीं मिलने से अब हालात बिगड़ने लगे हैं। सिलेंडर के बाद बाजार में इंडक्शन चूल्हों की भी किल्लत शुरू हो गई है। अचानक बढ़ी चूल्हों की डिमांड से पुराना स्टॉक खत्म हो गया है। बाजार में डिमांड की तुलना में नए इंडक्शन चूल्हे नहीं आ रहे हैं। जिन प्रतिष्ठानों पर ये चूल्हे मिल रहे हैं, वे मुंह मांगे दाम वसूल रहे हैं। 3300 किलोवॉट का चूल्हा होटल व शादी- ब्याह के काम आता है, जो अब बाजार में उपलब्ध नहीं है। वहीं, घरों में काम आने वाले 1800 किलोवॉट के चूल्हे की सप्लाई भी काफी कम है। ये चूल्हे जहां पहले दुकानों पर दिन में 3 से 4 पीस बिकते थे, वहीं अब सैकड़ों पीस बिक रहे हैं।
