India-US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद अब भारतीय कंपनियों द्वारा वेनेजुएलाई तेल खरीदने की बात सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भारत रूसी तेल की आमद बंद कर वेनेजुएलाई तेल खरीदेगा। भारतीय सरकारी तेल विपनन कंपनियों ने 20 बैरल वेनेजुएलाई तेल की खरीदी की है। यह तेल अप्रैल महीने तक वेनेजुएला से भारत आएगा।