National Interest: वैश्विक भू-राजनीतिक दबावों के बीच भारत ने एक बार फिर अपनी स्वतंत्र विदेश नीति का परिचय दिया है। अमेरिका के साथ चल रही व्यापारिक बातचीत (Trade Deal) के बीच नई दिल्ली ने यह बात साफ कर दी है कि ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) के मामले में वह किसी भी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। भारत ने ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचते हुए साफ शब्दों में कहा है कि देश के नागरिकों का हित सर्वोपरि है और जहां से भी सस्ता कच्चा तेल मिलेगा, भारत उसे खरीदने के लिए स्वतंत्र है।