Ancestry: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से न केवल आर्थिक गलियारों में हलचल मच गई है, बल्कि एक बहुत भावनात्मक पल भी दुनिया के सामने रखा। नई दिल्ली में जब इस समझौते पर मुहर लगी, तो यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने अचानक अपनी जेब से अपना ओसीआई कार्ड (Antonio Costa OCI Card India EU) निकाल कर सबको चौंका दिया। उन्होंने गर्व से कहा कि वह सिर्फ यूरोप के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि एक प्रवासी भारतीय भी हैं।
