Gateway to Asia : भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्ते एक नई ऊंचाई को छूने के लिए तैयार हैं (Bilateral Relations)। इजराइल के अर्थव्यवस्था मंत्री नीर बरकत (Nir Barkat) ने नई दिल्ली में अपने बयान में भारत को ‘एशिया का प्रवेश द्वार’ (Gateway to Asia) करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देश एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) पर तेजी से काम कर रहे हैं, जिससे न केवल निवेश (Investment) के रास्ते खुलेंगे, बल्कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था (Economy) को नई गति मिलेगी। इस समझौते के जरिये इजराइली तकनीक (Israeli Technology) और भारतीय विनिर्माण (Indian Manufacturing) का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा।
