IND vs AUS 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से हो रहा है। इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में होगी। T20I सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा, जहां तिलक वर्मा (Tilak Verma) के पास खास उपलब्धि हासिल करने का एक सुनहरा मौका होगा।
