Income Tax Free state: भारत में करोड़ों टैक्सपेयर्स इस समय अपना आयकर रिटर्न भरने की तैयारी कर रहे हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि आईटीआर भरने के कभी भी आखिरी डेट का इंतजार नहीं करना चाहिए। हो सकता है उस समय आपको टाइम न मिले या पोर्टल पर टेक्निकल ग्लिच आ जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां लोगों को इनकम टैक्स नहीं भरना होता। भारत के इस राज्य में लोगों की पूरी कमाई उनके पास ही रहती है, सरकार के पास कुछ नहीं जाता। यह राज्य सिक्किम है।
