Income Tax: अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि इनकम टैक्स की वजह से उनकी टेक होम सैलरी कम हो जाती है। महंगाई और आधुनिकता के इस दौर में लोगों के खर्चे बहुत बढ़ गए हैं। ऐसे में इनकम टैक्स में जाने वाले पैसे का मलाल हर किसी को रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जहां 1 भी रुपया इनकम टैक्स नहीं देना होता है। दुनिया में 10 ऐसे देश हैं, जो इनकम टैक्स फ्री हैं। टैक्स से आजादी पाने वाले लोगों को ये देश काफी पंसद आते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।