उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित लहरियादह गांव में आजादी के बाद से जारी पानी के संकट को दूर करने वाली पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद ग्रामीण भावुक हैं. जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से पानी पहुंचाने वाली अफसर को ग्रामीण भगवान का दर्जा दे रहे हैं.