Hurun Rich List 2026: भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी हो गई है। गौतम अडानी एंड फैमिली ने मुकेश अंबानी एंड फैमिली को पीछे छोड़कर देश के सबसे अमीर परिवार का स्थान वापस हासिल कर लिया है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, अडानी परिवार की कुल संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं, मुकेश अंबानी और परिवार की संपत्ति 10% घटकर 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई। यानी दोनों परिवारों की नेटवर्थ के बीच करीब 59,400 करोड़ रुपये का अंतर है। पिछले साल की तुलना में यह बदलाव खासा बड़ा है और देश के सबसे बड़े कारोबारी परिवारों के बीच संपत्ति की दौड़ को फिर चर्चा में ले आया है।
