Home Loan Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर में रेपो रेट को घटा कर आम जनता को राहत प्रदान की है। RBI के इस निर्णय के बाद बैंकों ने लोन की ब्याज दरें भी घटा दी हैं। देश के आठ बैंकों ने अपनी होम लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है। इस कदम से होम लोन की ईएमआई भी कम हो जाएगी। आइए जानते हैं कि देश के किन आठ बैंकों में होम लोन की ब्याज दरें कम हुई हैं और वे ईएमआई पर कया असर डालती हैं।
