Home Loan Calculator: नौकरीपेशा लोगों के लिए घर खरीदना काफी मुश्किल काम है। आमतौर पर ये लोग लोन लेकर ही घर खरीदते हैं। होम लोन लेने के लिए क्रेडिट स्कोर का अच्छा होना काफी जरूरी होता है। आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है, तो आपको होम लोन पर कम ब्याज दर भी ऑफर हो जाएगी। बेसिक होम लोन के फाउंडर अतुल मोंगा ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि क्रेडिट स्कोर ही तय करता है कि आपको होम लोन मिलेगा या नहीं। मिला भी तो ब्याज दर कितनी किफायती होगी, यह भी काफी हद तक क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। मोंगा के अनुसार, ग्राहकों को होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर लेनी चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी है, तो उसे सुधार लेना चाहिए।
