Home Loan Interest Rates: होम लोन की ब्याज दर में कुछ पॉइंट्स का इजाफा भी आपकी कुल ब्याज की रकम में हजारों-लाखों रुपये का अंतर ला सकता है। इसलिए होम लोन लेते समय विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना अवश्य कर लेनी चाहिए। आपको कितनी ब्याज दर ऑफर होगी, यह क्रेडिट स्कोर, रिपेमेंट कैपेसिटी, आपकी जॉब प्रोफाइल और लोन अमाउंट पर भी निर्भर करता है। हालांकि, जॉइंट लोन लेने की स्थिति में कम ब्याज दर और अधिक रकम का लोन मिलने की गुंजाइश रहती है। होम लोन की ब्याज दरें आरबीआई की प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट से लिंक्ड रहती हैं। आरबीआई ने अपनी हालिया पॉलिसी रिव्यू में इस रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखा है।
