Home Loan at Zero Interest: आम आदमी के हिसाब से देखें, तो होम लोन सबसे लंबी अवधि का लोन होता है। आमतौर पर घर किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी खरीदारी होती है और होम लोन उसके द्वारा लिया गया सबसे बड़ा लोन होता है। बहुत से लोगों को यह बात परेशान करती रहती है कि उन्हें होम लोन में काफी ज्यादा रकम ब्याज के रूप में देनी पड़ेगी। बहुत बार होम लोन में ग्राहकों को मूलधन से ज्यादा तो ब्याज चुकाना पड़ जाता है। ऐसे में कुछ लोग तो होम लोन लेने से ही पीछे हट जाते हैं।