Wheels India Share Fall: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शानदार बढ़त बनाते हुए कारोबार किया। बीएसई सेंसेक्स दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर 356 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं एनएसई पर निफ्टी-50 में 117 अंकों की बढ़त दिखाई दी। इस समय एनएसई के कई शेयरों में गिरावट देखी गई। नेशनल स्टैंडर्ड के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसके अलावा व्हील्स इंडिया, हिताची एनर्जी, टीडी पावर सिस्टम्स जैसे शेयर में भारी गिरावट आई।
