HDFC Bank Home Loan Calculator: एक आम व्यक्ति के लिए होम लोन सबसे लंबी अवधि वाला और सबसे बड़ा लोन होता है। लंबी अवधि में होम लोन में एक बड़ी रकम ब्याज के रूप में चुकानी होती है। इसलिए होम लोन लेने से पहले कई बैंकों के ऑफर्स अच्छे से देख लेने चाहिए। जहां सबसे कम ब्याज दर हो और प्रोसेसिंग फीस कम हो, वहां से होम लोन लेना चाहिए। होम लोन लेते समय हिडन चार्जेज के बारे में भी पता कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि एचडीएफसी बैंक होम लोन पर कितना ब्याज ले रहा है।
