Hindustan Aeronautics Share Price Fall: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान आज एनएसई के निफ्टी नेक्स्ट-50 के कुछ प्रमुख शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसमें बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियां भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा गिरावट HDFC AMC, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और लोढ़ा डेवलपर्स में देखने को मिली। इनमें 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और केनरा बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखी।