पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों व कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही ने बुधवार देर शाम एक युवक की जान ले ली। एफआरटी (फॉल्ट रिपेयर टीम) में कार्यरत 33 वर्षीय मुकेश की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद विद्युत निगम की कार्यप्रणाली, आपसी समन्वय और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
