हनुमानगढ़। जिले में खेतों में रबी सीजन की तैयारी जोरों पर है, लेकिन डीएपी खाद की किल्लत किसानों की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। मंगलवार को संगरिया नई धान मंडी स्थित व्यापार मंडल कार्यालय के बाहर सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। 2300 थैलों की सीमित खेप के लिए किसान घंटों इंतजार करते दिखे। किसानों की भीड़ को देखते हुए मौके पर तहसीलदार मोनिका बंसल के निर्देशन में पुलिस व प्रशासनिक टीम तैनात की गई।
