हनुमानगढ़: टिब्बी के राठीखेड़ा में निर्माणाधीन इथेनॉल फैक्ट्री मामले में शुक्रवार देर शाम को कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और फैक्ट्री बचाओ-क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति पदाधिकारियों की वार्ता शुरू हुई। इसमें सीएम का प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद रहा। बंद कमरे में हुई वार्ता के क्या नतीजे निकले, इसकी असलियत बताने से सभी परहेज करते नजर आए।
