हनुमानगढ़। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच सितंबर की रात एक युवक शराब के नशे में तलवार लेकर एक महिला के घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
