Rajasthan : हनुमानगढ़. इस बार बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में मानसून बेहद कमजोर रहा है। इसका सीधा असर राजस्थान के करीब 12 जिलों पर पड़ेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने नहरी पानी के संकट को देखते हुए कुछ विशेष किस्मों के बीज का उपयोग बिजाई के वक्त करने की सलाह दी है। ताकि उपलब्ध पानी में अच्छा उत्पादन लिया जा सके। इसके अलावा कम सिंचाई पानी में तैयार होने वाली फसलों की बिजाई के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।
